पीलीभीत, मार्च 12 -- पीलीभीत। सोलर पंप योजना का लालच देकर जालसाजों ने मोबाइल पर कॉल करके साज लाख अड़तीस हजार रूपये की ठगी कर ली गई है। पीड़ित की तहरीर पर साइबर सेल पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम बौरख निवासी सतवीर सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 11 फरवरी को उसके पास एक मोबाइल नंबर से कॉल आई। फोनकर्ता ने प्रधानमंत्री किसान योजना के अंतर्गत सोलर पैनल पंप लगवाने के संबंध में बात की। उसकी बातों पर विश्वास करके उसने फोनपे पर कुल 18 बार में 738366 रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब उसके पास उसका सोलर पैनल पंप नहीं लगा तो उसे ठगी का अहसास हुआ। उसने दिए गए नंबरों पर कई बार लगातार बातचीत की, लेकिन बात नहीं हो पाई। पुलिस ने आईटी एक्ट और ठगी की धाराओं में रि...