गुड़गांव, जुलाई 19 -- गुरुग्राम,अमर मौर्य। सोलर वाटर पंप लगाने के लिए किसानों को पीएम कुसुम योजना के तहत विशेष अनुदान दिया जा रहा है, लेकिन किसानों को सोलर वाटर पंप किसी को बेच दिया है, ऐसे किसानों की सोलर वाटर पंप मिली सब्सिडी राशि वापस ली जाएगी। एडीसी सोनू भट्ट ने बताया कि शिकायतें मिल रही हैं कि कई किसानों ने अपने सोलर वाटर पंप को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया है या निर्धारित स्थान के अलावा किसी अन्य स्थान पर स्थापित कर उन्हें अन्य किसी कार्यों में उपयोग में लाया जा रहा है। जब पीएम कुसुम योजना के तहत किसानों को सोलर पंप लगाने की स्वीकृति दी जाती है तो उस समय किसानों से यह लिखित रूप में लिया जाता है कि वे अपने यहां लगने वाले सोलर पंप को न तो किसी अन्य व्यक्ति को बेचेंगे व न ही उसे अन्य जगह शिफ्ट करेंगे।यदि वे ऐसा करेंगे तो सरकार उन्हें ...