गोंडा, दिसम्बर 29 -- गोण्डा। जिले के समस्त किसान पीएम कुसुम योजना अंतर्गत जिन कृषकों द्वारा सोलर पम्प की बुकिंग कर टोकन कन्फर्म किया गया है, उन्हें 31 तक अवशेष कृषक अंश की धनराशि ऑनलाइन टोकन जनरेट कर चालान अथवा इंडियन बैंक की किसी भी शाखा में जमा करनी होगी। निर्धारित तिथि तक राशि जमा न करने पर चयन स्वतः निरस्त हो जाएगा और टोकन मनी जब्त कर ली जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...