सहारनपुर, अप्रैल 10 -- गंगोह, संवाददाता। गांव बीराखेड़ी में पेयजल योजना के तहत लगी टंकी पर लगे सोलर पैनलों के तार अज्ञात चोर काटकर ले गए। इससे गांव की वाटर सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी न मिलने से महिलाएं और बच्चे खास तौर पर परेशान हैं। ग्राम प्रधान मेमता पत्नी चंद्रपाल ने कोतवाली में तहरीर देकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने मांग की है कि चोरों को जल्द पकड़ा जाए और तार बरामद किए जाएं, ताकि पानी की सप्लाई फिर से शुरू हो सके। प्रधान प्रतिनिधि के अनुसार गांव की टंकी के लिए करीब 230.84 लाख रुपये की लागत से 54 सोलर प्लेटें लगाई गई थीं। तार चोरी होने के बाद पूरी व्यवस्था ठप हो गई। घटना से ग्रामीणों में रोष है और उन्होंने जल्द कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...