सोलर जलमीनार खराब, चंगाई गांव में गहराया पेयजल संकट
गोड्डा, अप्रैल 10 -- बसंतराय, प्रतिनिधि। बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के बेल्डिहा पंचायत अंतर्गत चंगाई गांव में सोलर जलमीनार खराब रहने से ग्रामीणों के सामने पेयजल का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। गांव के मुख्य सड़क किनारे नासिर के घर के आगे लगा सोलर जलमीनार पिछले कई महिनों से खराब पड़ा है, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जलमीनार बंद रहने के कारण उन्हें दूर-दूर से पानी लाकर काम चलाना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को उठानी पड़ रही है, जिन्हें रोजमर्रा के काम के लिए लंबी दूरी तय कर पानी लाना पड़ता है। गर्मी का मौसम शुरू होने से स्थिति और भी गंभीर हो गई है। पानी की कमी के कारण मवेशियों को भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.