सीतामढ़ी, फरवरी 26 -- सीतामढ़ी। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए बड़ा अभियान शुरु किया जा रहा है। जिले के दोनों विद्युत आपूर्ति प्रमंडलों में सीतामढ़ी विद्युत प्रमंडल और पुपरी विद्युत प्रमंडल द्वारा ब्लॉक स्तर पर विशेष पंजीकरण कैंप लगाने का निर्णय लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर योजना का लाभ उठा सकें। पुपरी विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता मोहम्मद नवीन अंसारी ने बताया कि कुटीर ज्योति (केजी) श्रेणी के उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देते हुए प्रखंड कार्यालय परिसरों में दो दिवसीय कैंप आयोजित किए जाएंगे। वहीं सीतामढ़ी विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता समीर कुमार ने कहा कि यह पहल बिजली बिल में कमी लाने के साथ-साथ स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ाने क...