आजमगढ़, मार्च 10 -- आजमगढ़, संवाददता। कलक्ट्रेट भवन जल्द ही सोलर की रोशनी से जगमग होगा। भवन में सोलर पैनल लगाने के लिए लगाने के लिए एक प्राइवेट फर्म से 25 वर्ष के लिए अनुबंध हुआ है। जिसके बाद फर्म ने सोलर पैनल लगाने के लिए कलक्ट्रेट भवन का सर्वे किया है। कलक्ट्रेट भवन में जिलाधिकारी, एडीएम समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के के कार्यालय संचालित हैं। भवन में बिजली के लिए 280 किलोवॉट का कनेक्शन लिया गया है। आठ रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली बिल का भुगतान किया जाता है। जिससे प्रतिमाह हजारों रुपये बिजली बिल आता है। भारी भरकम बिजली की खपत से छुटकारा के साथ ही आत्मनिर्भरता के लिए कलक्ट्रेट भवन पर सोलर पैनल लगाने के लिए प्राइवेट फर्म से 25 वर्ष के लिए अनुबंध हुआ है। इस फर्म ने कलक्ट्रेट भवन पर 280 केवी क्षमता का सोलर पैनल लगाने की कवायद शुरू कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.