खगडि़या, मई 1 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि झंझरा बिजली ग्रिड के अंतर्गत पसराहा, महद्दीपुर, बन्देहरा, सोंडीहा, झंझरा, सोढ, कोलवारा खजरेठा सहित विभिन्न गांवों में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए बिजली विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत उपभोक्ताओं से सोलर प्लेट (सोलर पैनल) लगाने के लिए आवेदन फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। झंझरा बिजली विभाग के जेई देवेन्द्र कुमार ने गुरुवार को बताया कि सरकार की ओर से सोलर ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के लिए उपभोक्ताओं को सब्सिडी प्रदान की जा रही है। इससे लोग कम लागत में अपने घरों में सोलर पैनल लगवा सकेंगे। उन्होंने कहा कि सोलर ऊर्जा अपनाने से न केवल बिजली बिल में कमी आएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। यह भी पढ़ें- पहल : बिजली बिल जीरो करने का सुनहरा मौका, 6 को सजेगा सोलर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.