खगडि़या, जून 25 -- बेलदौर, एक संवाददाता पीएम सूर्य घर योजना के तहत अपने मकान की छत पर सोलर प्लेट लगवाने वाले उपभोक्ताओं को 30 वर्ष तक बिजली नि:शुल्क मिलेगी। इसके लिए विभागीय स्तर पर इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसे अपने मकान की छत पर लगवाने के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक भी किया जा रहा है। उक्त जानकारी योजना के तकनीशियन सुजीत कुमार ने बुधवार को देते हुए बताया कि कुटीर ज्योति योजना के तहत बीपीएल परिवार को एक किलोवाट से अधिक का सोलर प्लेट नि:शुल्क लगाया जाएगा। इसके अलावा अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं को एक किलोवाट पर 30 हजार, दो किलोवाट पर 60 हजार एवं तीन किलो अथवा इससे ऊपर के वाट पर 78 हजार रुपये अनुदान देने का प्रावधान है। शेष बची राशि उपभोक्ता नगद अथवा किस्तों में जमा कर सकते हैं। नगद राशि नहीं दे पाने वाले उपभोक्ताओं को बिजली विभा...