साहिबगंज, जून 7 -- बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड के आदिम जनजाति पहाड़िया बाहुल्य चसगांवा पंचायत के चपलगोड़ा गांव में सोलर आधारित जल मीनार बीते करीब दो साल से खराब है। इससे गांव में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। पेयजल के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। चपलगोड़ा गांव में आदिम जनजाति पहाडिया जनजाति के 13 परिवार निवास करते हैं। गांव की कुल जनसंख्या-100 है। पूरे गांव में मात्र एक ही चापाकल है। एक किलोमीटर की दूरी तय कर गर्मी के दिनों में यहां के लोग झरना का पीने का पानी लाते हैं। सोलर आधारित चपलगोडा एकल ग्रामीण पाईप जलापूर्ति योजना के तहत चपलगोड़ा में वित्तीय वर्ष 2022-23 में 4000 गैलेन क्षमता वाले जल मीनार का निर्माण किया गया थाक दो एचपी का मोटर भी लगाया गया है। ग्रामीण सूरजा पहाडिया, देवा पहाड़िया, दिलीप पहाड़िया, मनोज पहाड़िया, चांदी पहाड़िन, बबलू पहाड़...