बोकारो, अप्रैल 13 -- दामोदा। चंद्रपुरा प्रखंड के करमाटांड़ पंचायत अंतर्गत पारटांड़ स्थित महावीर मंदिर परिसर में 15वें वित्त आयोग मद निर्माण होने वाला सोलरयुक्त जलमीनार की आधारशिला एवं शिलापट्ट का अनावरण स्थानीय मुखिया सुनीता देवी, जिप सदस्य संतोष कुमार पांडेय व वार्ड सदस्य पिंकी देवी ने संयुक्त रूप से किया। मुखिया ने कहा कि सरकार की ओर से विलंब से फंड मिलने के कारण विकास कार्य नहीं हो सका था। जिप सदस्य ने ग्रामीणों का आश्वस्त किया कि जिप क्षेत्र संख्या 12 में कहीं भी चापाकल व बोरिंग बंद पड़ा हो सूचना दें, तत्काल उसे दुरुस्त कराया जाएगा। बजरंगबली मंदिर में निजी मद से लाउडस्पीकर देने की घोषणा किया। राजकुमार प्रभंजन, दिनेश महतो, मुखिया प्रतिनिधि ब्रह्मदेव हेम्ब्रम, जिप प्रतिनिधि कमलेश दसौंधी, अशोक यादव, रुपलाल महतो, राजू सिंह आदि थे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.