आगरा, मार्च 9 -- तीर्थ नगरी सोरों के चहुंमुखी विकास को लेकर सोरों सूकर क्षेत्र विकास परिषद गठित करने की मांग पर शासन ने जिला प्रशासन से प्रस्ताव मांग लिया है। इस पर डीएम के निर्देश पर एडीएम ने इसकी पूरी जानकारी एकत्र कराई गई है। नगर पालिका परिषद सोरों से भी महत्वपूर्ण जानकारियां मांगी गईं। सभी सूचनाएं मिलने के बाद एडीएम वित्त की ओर से रिपोर्ट डीएम को सौंप दी गई। जिस पर जिला प्रशासन की ओर से प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। मथुरा-वृंदावन के ब्रज तीर्थ विकास परिषद की तर्ज पर सोरों सूकर क्षेत्र विकास परिषद का गठन करने के लिए सोरों नगर पालिका परिषद के चेयरमैन रामेश्वर दयाल महेरे ने मांग पत्र मुख्यमंत्री कार्यालय में दिया था। जिस पर शासन की ओर से जिलाधिकारी से प्रस्ताव मांग लिया गया है। इस मामले में प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए डीएम प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.