आगरा, जुलाई 20 -- सोरों व गंजडुंडवारा के छात्र ने नीट री-एक्जाम परीक्षा पास कर ली है। नीट की परीक्षा पास करने वाले छात्रों के परिवार वाले उनकी सफलता से खुश हैं। इन दोनों का काउंसिलिंग के बाद एमबीबीएस में प्रवेश लेने का रास्ता साफ हो गया है। गंजडुंडवार के मोहल्ला खैरू के रहने वाले मोहम्मद कैफ मंसूरी ने नीट री-एक्जाम परीक्षा में 720 में से 609 अंक प्राप्त किए हैं। कैफ ने बताया कि उसकी 3201 वीं रैंक आई है। उसके पिता सेवानिवृत्त शमशेर खान मंसूरी सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं और मां समीना बेगम ग्रहणीं हैं। कैफ ने कस्बा के ही महताबराय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से 12वीं की परीक्षा पास की है। यह भी पढ़ें- धमदाहा के दो बेटों ने नीट 2026 में लड़ाया परचम सोरों के मोहल्ला चक्रतीर्थ के रहने वाले रितिक तिवारी पुत्र नीरज तिवारी की नीट री-एक्जाम परीक्षा में...