आगरा, जनवरी 6 -- तीर्थ नगरी सोरों सूकरक्षेत्र के रेलवे स्टेशन पर स्थित प्लेटफॉर्म का विस्तार जल्द होगा। विस्तारीकरण के लिए पूर्वोत्तर रेलवे पांच करोड़ 46 लाख रुपये खर्च करेगा। इसके लिए रेलवे ने टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म के विस्तार के बाद ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी। तीर्थ नगरी सोरों के लिए आसपास के जिलों के साथ ही बाहरी राज्यों से भी श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। सस्ते किराए की वजह से श्रद्धालु ट्रेन का उपयोग करते हैं, लेकिन वर्तमान में स्टेशन पर प्लेटफार्म छोटा होने की वजह से यात्रियों को असुविधा हो रही थी। इस प्लेटफार्म पर लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव के दौरान ट्रेन की पिछली बोगियों में यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा होती थी। स्टेशन पर ट्रेन के पीछे की बोगियां ठहराव...