आगरा, जून 10 -- तीर्थ नगरी सोरों में मथुरा-बरेली हाईवे पर स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में विधि विधान से अखंड रामायण का पाठ शुरू हो गया है। अखंड रामायण पाठ के दौरान रामचरित मानस की चौपाई व दोहों का पाठ कराया जा रहा है। अखंड रामायण के पाठ के दौरान भगवान श्री गणेश व अन्य देवी देवताओं का पूजन किया गया। बुधवार को पंडित सुभाष शास्त्री ने बताया कि अखंड रामायण का पाठ गुरुवार दोपहर तक चलेगा। गुरुवार को प्रसाद वितरण किया जाएगा। अखंड रामायण पाठ के दौरान प्रमुख रूप से सीताराम अग्रवाल, राम नारायण अग्रवाल, महेश अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, गोपालदास, बनवारी लाल, हरीबाबू, दिनेश बिंदल व आगरा के कचहरी धार स्थित बिंदल परिवार के सदस्य व भक्त मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अखंड रामायण पाठ का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...