आगरा, अप्रैल 4 -- सोरों के निजी गेस्ट हाउस में शुक्रवार की शाम कार्यक्रम के दौरान टेंट के पोल में करंट उतर आने से मजदूर की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बता दें कि सोरों कोतवाली क्षेत्र के गां हिमायूंपुर निवासी 20 वर्षीय दीपक सोरों कस्बा के एक गेस्ट हाउस में काम करता है। शुक्रवार की शाम गेस्ट हाउस में एक कार्य्रकम था। इसी कार्यक्रम में दीपक भी काम कर रहा था। गेस्ट हाउस परिसर में लगे टेंट के पोल में अचानक करंट उतर आया और दीपक करंट की चपेट में आ गया। चीखपुकार पर मौजूद लोगों ने उसे करंट से मुक्त कराया। रात में ही दीपक को आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया और कोत...