आगरा, मार्च 24 -- काठगोदाम व लालकुआं से मुंबई व बेंगलुरू के बीच चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव सोरों सूकरक्षेत्र में नहीं होने से श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोरों में लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव सोरों में हो तो यात्री सुविधाजनक तरीके से आवागमन करेंगे। सोरों नगर पालिका के सभासद व तीर्थ पुरोहित नीतेश पचौरी ने कहा कि रेलवे के द्वारा काठगोदाम से बांद्रा तक दो जोड़ी साप्ताहिक ट्रेनों का संचालन हो रहा है। लालकुंआ से बेंगलुरू तक एक जोड़ी साप्ताहिक ट्रेन संचालित की जा रही है। इन ट्रेनों का ठहराव दो मिनट के लिए सोरों सूकरक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर हो जाए तो महाराष्ट्र, राजस्थान व मध्यप्रदेश से सोरों आने वाले तीर्थ यात्रियों को होगा। तीर्थ नगरी में हर रोज सैकड़ों की संख्या में राजस्थान व मध्यप्रदेश से तीर्थ यात्र...