आगरा, जून 22 -- तीर्थ नगरी सोरों में बिहार के भोजपुर में मरे भरत भूषण तिवारी को शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। ब्राह्मण कल्याण सभा के अध्यक्ष शरद पांडेय ने कहा कि बिहार पुलिस द्वारा भरत तिवारी की निर्मम हत्या भारतीय लोकतांत्रिक सिस्टम के मुंह पर तमाचा जैसी है। शिव बेंदेल ने कहा कि जो व्यक्ति आम लोगों के हितों की आवाज उठाता है। जाति वर्ग भूलकर गरीबों के हक के लिए लड़ता है। ऐसे पवित्र मन वाले मासूम व्यक्ति की हत्या जघन्य से भी ज्यादा जघन्य अपराध है। अमित मिश्र अनाड़ी ने कहा कि दोषी पुलिस वालों पर षड़यंत्र रच कर हत्या का मुकदमा चलना चाहिए। यह भी पढ़ें- न्याय दिलाने की मांग पर सड़क पर उतरे जनसुराजी डब्बू चौधरी, दिलीप वशिष्ठ, सचिन वशिष्ठ, हरिओम पचौरी, अभिषेक वशिष्ठ, साजन निर्भय, बल्लीश बड़गैया, पंकज तिवारी, मंगल बड़गैया, गिरीश तिवारी, चिं...