आगरा, जून 12 -- तीर्थ नगरी सोरों में मथुरा-बरेली हाईवे पर स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में शुरू हुए अखंड रामायण के पाठ का विधि विधान के साथ समापन हो गया। गुरुवार से शुरू हुए अखंड रामायण पाठ के दौरान भक्तों ने रामचरित मानस का पाठ किया और समापन पर भव्य आरती की गई। आगरा से आए भक्तों ने अखंड रामायण के समापन पर भंडारे व प्रसाद वितरण का आयोजन किया। भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शुक्रवार को पंडित सुभाष शास्त्री ने बताया कि अखंड रामायण पाठ के दौरान भक्तों ने 24 घंटे रामचरित मानस का पाठ किया। उसके बाद भक्तों ने भजन कीर्तन में भागीदारी की। यह भी पढ़ें- सोरों में शुरू हुआ अखंड रामायण का पाठ इस दौरान प्रमुख रूप से सीताराम अग्रवाल, राम नारायण अग्रवाल, महेश अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, गोपालदास, बनवारी लाल, हरीबाबू, दिनेश बिंदल व आगरा के कचहरी धार स्...