आगरा, जून 13 -- सोरों कोतवाली क्षेत्र से गुरुवार की शाम आठ बजे गुम हुई चार नाबालिक बालिकाओं को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने चारों बालिकाओं को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। समिति ने बालिकाओं के बयान दर्ज कर परिवार के सुपुर्द कर दिया है। परिवार बालिकाओं के सकुशल मिलने से खुश हैं। गुरूवार की शाम सोरों क्षेत्र से चार नाबालिग बालिकाएं गुम हो गईं। परिजनों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। एसपी ओम प्रकाश सिंह ने बालिकाओं की बरामदगी के लिए सीओ आंचल चौहान के नेतृत्व में दो टीमें गठित कीं। सर्विलांस सेल की मदद से बालिकाओं के पास फोन की सीडीआर निकलवाई गई तो उनकी लोकेशन दादरी रेलवे स्टेशन पर मिली। पुलिस चारों बालिकाओं को लेकर कासगंज आ गई। पुलिस ने चारों बालिकाओं को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। समिति में चारों के बयान दर्ज क...