आगरा, फरवरी 25 -- कोतवाली इलाके के गांव मानपुर नगरिया में मंगलवार की शाम को मथुरा-बरेली हाइवे पर तेज रफ्तार डफर एवं कैंटर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादस में कैंटर का चालक गाड़ी के केबिन में अंदर ही बुरी तरह से फंस गया। वह बचाव के लिए चीख पुकार मचाने में लगा था। तभी राहीगरों ने रुक कर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस और आसपास के ग्रामीणों ने प्रयास कर कैंटर में फंसे चालक को बाहर निकला। वहीं इस दौरान हाइवे पर कुछ देर के लिए यातायात रुक गया। जिसे दोनों वाहनों को एक तरफ करने के बाद सुचारू किया गया। बुधवार सुबह के समय हाइवे पर मथुरा और की ओर से आ जा रहे डंफर ट्रक और कैंटर गाड़ी की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण हुई कि, आवाज सुनकर नगरिया गांव के लोग घटनास्थल पर दौड़ कर पहुंच गए। दोनों वाहन आपस में भिड़े हुए खड़े थे। इसकी सूचना ग्रामीण...