घाटशिला, मई 8 -- पोटका। जमशेदपुर प्रखंड के केरूआडूंगरी पंचायत अंतर्गत तालसा गांव में मुखिया कान्हू मुर्मू की पहल पर अबीरा संस्था के सहयोग से महिलाओं एवं युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सोरा एवं सोहराय प्रिंटिंग ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया कान्हू मुर्मू ने की। कार्यक्रम में अबीरा संस्था की अध्यक्ष श्वेता, मुखिया सुनील किस्कू, ग्राम नाइके हबीराम मुर्मू, आदिवासी नव युवक क्लब के अध्यक्ष साहेबराम मुर्मू, ट्रेनर सोनाराम सोरेन, वार्ड सदस्य सरोती हेंब्रम, लक्ष्मी हेंब्रम, पानोसोती मार्डी, टीसीएफ फेलो सिदलाल टुडू सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुखिया कान्हू मुर्मू ने कहा कि पंचायत में महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लगातार कौशल विकास कार्यक्रम चलाए जा रहे...