बागेश्वर, फरवरी 13 -- तहसील के सोराग गांव में इन दिनों सर्दी, जुकाम तथा बुखार का प्रकोप बना हुआ है। गांव के सभी लोग इससे पीड़ित हैं। ग्राम प्रधान ने इसकी शिकायत दो दिन पहले स्वास्थ्य विभाग से की। स्वास्थ्व विभाग के निर्देश पर हंस फाउंडेशन की चिकित्सक की टीम गांव में पहुंची। यहां लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। करीब 96 लोगों का उपचार किया। सोराग के ग्रामीणों ने बताया कि करीब 15 दिन से उनके गांव में वायरल फीबर, सर्दी जुकाम का प्रकोप बना हुआ है। लोगों ने अपने स्तर से दवा भी मंगाई, लेकिन किसी को आराम नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने चिकित्सा प्रभारी सीएचसी कपकोट को गांव में शिविर लगाने की मांग की। ताकि लोगों को बेहतर उपचार मिल सके। चिकित्साधिकारी ने हंस फाउंडेशन को गांव में शिविर लगाने के निर्देश दिए। शुक्रवार को हंस फांडरेशन के डॉक्टर दीपक सिंह, स...