गंगापार, दिसम्बर 4 -- सोरांव कस्बे में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस ने मंगलवार को अभियान चलाकर नो पार्किंग क्षेत्र में खड़ी गाड़ियों का चालान किया। बाजार इलाके में ज्यादा भीड़ और अव्यवस्था की शिकायतों के बाद पुलिस टीम ने मुख्य मार्ग पर जांच की। इस दौरान सड़क किनारे गलत तरीके से खड़ी आठ कारों और ऑटो को हटवाते हुए उनके चालान किए गए। पुलिस ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों को भी चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए वाहन निर्धारित स्थानों पर ही खड़ा करने की अपील की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.