गंगापार, जून 27 -- बार एसोसिएशन सोरांव के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 30 जून को तहसील परिसर में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल होंगे। समारोह में सदस्य बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश व पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र मिश्र नगरहा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक गीता पासी, फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, एमएलसी निर्मला पासवान तथा सुरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक प्रभाशंकर पांडेय समेत अन्य विशिष्ट लोग उपस्थित होंगे। उक्त आशय की जानकारी नवनिर्वाचित महामंत्री राम प्यारे गौतम ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...