बदायूं, जून 29 -- क्षेत्र के गांव सोरहा में खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई। गाय को खोलकर बाहर ले जा रही 14 वर्षीय किशोरी करंट लगने से दूर जा गिरी। इससे बड़ा हादसा टल गया। रविवार की सुबह शेर सिंह की बेटी पूनम अपनी गाय को खोलकर घर से बाहर ले जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में गांव में लगे लोहे के खंभे से गाय का शरीर छू गया। खंभे में आ रहे करंट के लगते ही गाय वहीं तड़पने लगी और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। गाय को बचाने के प्रयास में पूनम को भी करंट लग गया, करंट की चपेट में आकर वह दूर जा गिरी। यह भी पढ़ें- सोरहा में खंभे पर उतरे करंट से गाय की मौत शोर-सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पूनम को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि खंभे में लंबे समय से करंट उतर रहा था, लेकिन विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया...