सिमडेगा, जनवरी 7 -- बानो, प्रतिनिधि। बानो कामडारा मुख्य पथ पर स्थित सोय नाला की पुरानी पुलिया का एक पीलर बुधवार की सुबह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिया के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही बीडीओ नईमुद्दीन अंसारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद एहतियातन तत्काल प्रभाव से पुलिया पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है। साथ ही सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिया पर पुलिस बल की तैनाती का निर्देश भी दिया गया है,ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। गौरतलब है कि इसी स्थान पर बना नया बड़ा पुल भी पिछले वर्ष क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके कारण उस पुल पर पहले से ही भारी वाहनों की आवाजाही बंद है। वर्तमान में यातायात को सुचारू बनाए रखने और पुरानी पुलिया को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पुलिया पर डायवर्सन निर्माण का कार्य शुर...