नई दिल्ली, मार्च 11 -- चाउमीन बनाना हो या फिर मंचूरियन, लगभग सारी चाइनीज डिशेज के लिए सोया सॉस का इस्तेमाल होता है। मार्केट में मिलने वाले इन सोया सॉस में क्या मिला होता है, इसकी जानकारी भी ज्यादातर लोगों को नहीं होती। लेकिन इसका टेस्ट काफी सारी डिशेज को बदल कर रख देता है। लेकिन मार्केट वाले केमिकल लोडेड सोया सॉस खाना अवॉएड करना चाहते हैं तो इसे घर में बनाने का तरीका सीख लें। अगली बार से मार्केट से खरीदना भूल जाएंगे। नोट कर लें सामग्री और बनाने की रेसिपी। वैसे तो सोया सॉस को बनाने का प्रोसेस काफी लंबा और टाइम टेकिंग होता है क्योंकि इसमे सोया को अच्छी तरह से फर्मेंट कर लगभग छह से 12 महीने का समय देकर बनाते हैं। ये प्रोसेस बिल्कुल ट्रेडिशनल होता है। लेकिन क्विक और आसान रेसिपी के टाइम में आप सोया सॉस बनाने की ये रेसिपी ट्राई कर सकती हैं।सोया...