सोनभद्र, अप्रैल 9 -- सोनभद्र, संवाददाता। पशुपालन एवं डेयरी विभाग के संयुक्त सचिव और नीति आयोग के नोडल अधिकारी डॉ. मुथु कुमार स्वामी बी. ने ¦गुरुवार को पीएम श्री राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज रॉबर्ट्सगंज और केकराही स्थित सोया मिल्क एवं पनीर उत्पादन इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक सुविधाओं, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर शिक्षा एवं लाइफ स्किल्स प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने छात्राओं से सीधे संवाद कर उनके शैक्षणिक स्तर, जागरूकता एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें निरंतर मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि छात्राओं के सर्वांगीण विकास उन्हें जनपद के प्रमुख ऐतिहासिक, भौगोलिक एवं औद्योगिक स्थलों का शैक...