पीटीआई, मई 10 -- देश की राजधानी में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ दिल्ली पुलिस का अभियान लगातार जारी है। द्वारका इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने एक 27 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है, जो पेशे से तो सोया चाप का स्टॉल लगाता है, लेकिन साथ ही अवैध हथियारों की तस्करी के काले धंधा में लिप्त पाया गया। शख्स को अवैध तरीके से सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान नवीन के रूप में हुई है और उसकी उम्र 27 वर्ष है। वह द्वारका में एक मॉल के पास ही सोया चाप का स्टॉल लगाता है। पुलिस ने जांच में पाया कि चाप विक्रेता हथियार रखता ही नहीं बल्कि उन्हें सप्लाई भी करता है। यह भी पढ़ें- दिल्ली: फर्जी पेपर्स से कारोबारियों को ठगने वाला गिरोह धराया, यूं बनाते थे शिकारनाबालिग की स...