हाजीपुर, फरवरी 18 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता होली पर्व को देखते हुए जिलाधिकारी वर्षा सिंह के आदेश पर मद्य निषेध विभाग की ओर से जिले में लगातार छापेमारी और वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में उत्पाद निरीक्षक भूपेंद्र कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की रात करीब 8:00 बजे महुआ समस्तीपुर मुख्य मार्ग महुआ थाना क्षेत्र के छतवारा पेट्रोल पंप के पास छापेमारी कर सोयाबीन लदे 12 चक्का ट्रक से 57 कार्टून विदेशी शराब एवं 46 कार्टून बियर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर महुआ थाना क्षेत्र के पछियारी टोला निवास सिंह पंछीलाल राय के पुत्र उपेंद्र राय बताया गया है। जिसे न्यायालय को अग्रेतर कार्रवाई के लिए सुपुर्द किया गया। यह जानकारी उत्पाद अधीक्षक भूपेंद्र कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात करीब 8:00 बजे गुप्त स...