वाराणसी, अगस्त 10 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। सावन के दूसरे सोमवार को सोम प्रदोष के विशिष्ट संयोग पर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने की कामना हजारों-हजार कांवरियों को काशी खींच लाई। दूसरे सोमवार को बाबा का झांकी दर्शन 'गौरा-शंकर' स्वरूप में होगा। यह भी पढ़ें- सावन माह के द्वितीय सोमवार को शिवालयों में उमड़ंगे श्रद्धालुकांवरियों का सैलाब दूसरे सोमवार की पूर्व संध्या पर ही शहर में हर ओर कांवरियों के छोटे-बड़े समूह। किसी ने कांवर उठा रखी थी तो किसी ने प्लास्टिक के दो डिब्बे रस्सी में बांधकर कंधे पर लटका लिए थे। केसरिया परिधानों में हर उम्र के पुरुष-महिला कांवरियों ने काशी को केसरियामय बना दिया। यह भी पढ़ें- काशी में जलाभिषेक से पहले आस्था से सराबोर रहा दशाश्वमेध घाटभीड़ और जलाभिषेक रविवार को विश्वनाथ धाम में 05 लाख से अधिक शिवभक्तों ने बाबा क...