अल्मोड़ा, सितम्बर 4 -- कुंवर भाकुनी, सोमेश्वर। राप्रावि सोमेश्वर में ध्वस्त भवन के निर्माण के बाद उसमें पुस्तकालय की की स्थापना किए जाने की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद कुमार व देवभूमि यूनाइटेड फ्रंट ने इस मामले में शासन प्रशासन को कई बार पत्र भेजे हैं। मामले में डीएम ने 8 जनवरी 2025 को शिक्षा विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जीर्ण भवन का ध्वस्तीकरण तो हो गया, लेकिन नव निर्माण अब तक नहीं हुआ है। उन्होंने शीघ्र भवन निर्माण कर पुस्तकालय खोलने की मांग की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...