अल्मोड़ा, मई 5 -- कुवर भाकुनी, सोमेश्वर। गोल्ज्यू संदेश यात्रा का मंगलवार को जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। गोल्ज्यू संदेश यात्रा मनसा घाटी के प्राचीन गोलू मंदिर चौड़ा में पहुंची। जहां मंदिर के पुजारियों और श्रद्धालुओं ने यात्रा को नमन किया। मंदिर में गोल्ज्यू महाराज की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद यात्रा को गुरुड़ा के गोलू मंदिर के लिए रवाना किया। गुरुड़ा में पूजा अर्चना के बाद धूणी में गोल्ज़्यू की जगन लगाई गई। यहां से यात्रा गोलू मंदिर भेटा के लिए रवाना हुई। यहां स्थानीय लोगों ने यात्रा का भव्य स्वागत और पूजन कार्यक्रम किया। यहां से यात्रा रात्रि विश्राम के पड़ाव गोलू मंदिर बयालाखालसा दियारी पहुंची। यह भी पढ़ें- पुरोला-मोरी क्षेत्र में जगदीश शिला डोली से श्रद्धालुओं ने सुख शांति की कामना की मंदिर कमेटी के सदस्यों और ग्रामीणों ने भव्य स्वागत और...