अल्मोड़ा, फरवरी 28 -- बौरारौ घाटी में होली महोत्सव की धूम मची हुई है। गांवों में खड़ी होलियों में होल्यार बृज और मथुरा के प्राचीन और परम्परागत होलियों का गायन ढोल, नगाड़ों और मजीरों के साथ कर रहे हैं। महिला होल्यारों की टोलियां भी होली का घर घर गायन कर रही हैं। शनिवार को महिलाओं ने राम निवास चनौदा में रंगों की होली खेली। जबकि खीराकोट में वरिष्ठ होली डांगर हीरा सिंह भाकुनी के नेतृत्व होली गायन हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...