अल्मोड़ा, अगस्त 25 -- हुकुम सिंह बोरा डिग्री कॉलेज में अभिभावक-शिक्षक संघ का प्राचार्य प्रो. अवनीन्द्र कुमार जोशी की देखरेख में गठन हुआ। कमला देवी को अध्यक्ष, नंद राम सचिव और चंदन सिंह मेहरा को सलाहकार चुना गया। इस दौरान छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच सकारात्मक संवाद पर जोर दिया गया। मौके पर प्रो कमला धौलाखंडी, डॉ विवेक कुमार, डॉ चंद्र प्रकाश वर्मा, डॉ कंचन वर्मा, डॉ भावना, डॉ विपिन चंद्र मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...