रांची, जनवरी 15 -- कर्रा, प्रतिनिधि। पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध में 17 जनवरी को झारखंड बंद का आह्वान किया गया है। इस आवाहन को लेकर शनिवार को कर्रा प्रखंड में बंद रखने का निर्णय लिया गया है। बंदी के दौरान प्रखंड के सभी प्रतिष्ठान और दुकानें स्वेच्छा से बंद रहेंगी। संयुक्त पड़हा समिति कर्रा के सदस्यों ने बताया कि राजा सोमा मुंडा की हत्या के बाद अब तक न्याय नहीं मिलने से आदिवासी समाज में भारी आक्रोश है। इसी के तहत 17 जनवरी को झारखंड बंद का निर्णय लिया गया है, जिसमें कर्रा प्रखंड पूर्ण रूप से बंद रहेगा। समिति ने यह भी बताया कि बंद की पूर्व संध्या यानी 16 जनवरी की शाम को मशाल जुलूस निकाला जाएगा, जिसके माध्यम से लोगों को बंद के प्रति जागरूक किया जाएगा। संयुक्त पड़हा समिति ने कर्रा प्रखंड के सभी व्यापारियों, दुकानदारों और आम नागरिक...