रांची, अप्रैल 26 -- खूंटी, संवाददाता। दिवंगत पड़हा राजा सोमा मुंडा की दिरी चापी (पत्थरगड़ी) कार्यक्रम रविवार को  चलागी हुटार गांव में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ।  कार्यक्रम की शुरुआत सुबह विधिवत पत्थर धुलाई अनुष्ठान से हुई, जिसमें स्व. सोमा मुंडा के परिजनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान पारंपरिक विधि-विधान के तहत श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद कुटुंब भोज का आयोजन किया गया, जिसमें गांव व आसपास के लोगों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी पहुंचे। उन्होंने स्व. सोमा मुंडा की पत्नी अमृता मुंडा एवं उनके बच्चों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही, उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सोमा मुंडा ने पारंपरिक जनजातीय मूल्यों को ...