नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- सोमालिया के समुद्री तट के पास भारत से साउथ अफ्रीका की ओर जा रहे एक जहाज पर हमलावरों ने गोलीबारी की है। ब्रिटिश सेना के समुद्री व्यापार संचालन केंद्र (UKMTO) ने इस घटना पर तत्काल अलर्ट जारी किया और आसपास के क्षेत्र में तैनात सभी जहाजों को सतर्क रहने की चेतावनी दी। निजी सुरक्षा कंपनी 'एम्बेरी' ने भी पुष्टि की कि हमला अभी भी जारी है, जिसमें माल्टा ध्वज वाले एक तेल टैंकर को निशाना बनाया गया। यह टैंकर भारत से दक्षिण अफ्रीका के डरबन बंदरगाह की ओर माल लेकर जा रहा था। एम्बेरी के अनुसार, यह हमला सोमाली समुद्री डाकुओं द्वारा किया गया लगता है, जो हाल ही में इस इलाके में सक्रिय हो चुके हैं। इन डाकुओं ने कथित तौर पर एक ईरानी नाव को भी कब्जे में ले लिया था, हालांकि ईरान ने इस दावे को खारिज कर दिया है। दूसरी ओर समुद्री सुरक्षा फर्...