जमशेदपुर, अप्रैल 5 -- जमशेदपुर। जिला व्यवहार न्यायालय में सभी कार्य सोमवार से प्रातः कालीन कोर्ट में होगी। झारखंड हाईकोर्ट से यह आदेश हुआ है। इससे सिविल कोर्ट में सभी तरह के न्यायिक कार्य सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच होंगे। अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने बताया कि वर्षों से प्रातः कालीन कोर्ट की व्यवस्था थी परंतु 2025 में प्रातः कालीन कोर्ट नहीं हुआ था। लेकिन 2026 में प्रातः कालीन कोर्ट का आदेश हुआ है। प्रातः कालीन कोर्ट की व्यवस्था अप्रैल के पहले सोमवार से शुरू होकर जून की आखिरी शनिवार तक रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...