प्रयागराज, जनवरी 30 -- प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए अब आधार सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए सहायक निबंधक कार्यालयों में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी हो गई हैं। नया नियम एक फरवरी से लागू होगा लेकिन एक फरवरी को रविवार होने के कारण दो फरवरी यानि सोमवार से नए नियम के तहत काम होगा। रजिस्ट्री में तमाम फर्जी दस्तावेज लगाए जाते थे, जिस पर बाद में विरोध होता था। इसी समस्या को देखते हुए अब आधार सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। व्यक्ति का आधार नंबर डालते ही उसका पूरा विवरण आ जाएगा। जिसमें नाम, उम्र, पता, मोबाइल नंबर आदि रहेगा। इससे मालूम चलेगा कि वास्तविक व्यक्ति ही दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर रहा है, कोई बिचौलिया नहीं है। ऐसे में सही प्रकार से रजिस्ट्री हो सकेगी और बाद में मुकदमों की संख्या कम हो सकेगी। वर्जन रजिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.