प्रयागराज, जुलाई 5 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की टीजीटी, पीजीटी और असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में पारदर्शिता की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्रों ने सोमवार से प्रदर्शन का निर्णय लिया है। भर्ती परीक्षा के रिजल्ट में अपारदर्शिता के आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया पर अभियान भी चलाया।

प्रदर्शन की तैयारी रविवार को आजाद पार्क में हुई बैठक में इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) के प्रदेश सचिव सुनील मौर्य ने कहा कि चयन आयोग किसी भी परीक्षा के परिणाम में पारदर्शिता नहीं दिखा रहा है। टीजीटी, पीजीटी और असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के परिणाम में न तो अंतिम उत्तरकुंजी और न ही कटऑफ जारी किया गया।

अन्य राज्यों के परिणामों की तुलना हरियाणा समेत कई राज्यों में भर्ती परीक्षाओं के बाद जारी रिजल्ट में सभी अभ्यर्थियों का परिण...