प्रयागराज, मार्च 8 -- पीसीएस 2024 के साक्षात्कार आठ दिन के अंतराल के बाद सोमवार से फिर शुरू होंगे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में 16 फरवरी से साक्षात्कार शुरू हुए थे। होली के कारण एक से आठ मार्च तक अवकाश रहा। अब सोमवार से 20 मार्च तक साक्षात्कार पूरे होंगे। 887 पदों के लिए 2,719 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...