नोएडा, अगस्त 1 -- नोएडा। जिले के निजी स्कूलों के वाहनों की एक बार फिर से जांच होगी। सोमवार से परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम वाहनों की जांच करेगी और कमियां मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 51 स्कूली बसों की फिटनेस खत्म है। इसमें से 18 बसों का पंजीकरण निलंबित किया गया है। छह माह तक पंजीकरण निलंबित रहेगा। इसके बाद पंजीकरण निरस्त करने की प्रक्रिया होगी। ----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...