बागेश्वर, मार्च 15 -- नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग जम्मू के तत्वाधान में गरुड़ उड़खुली में सोमवार से दो दिवसीय पैराग्लाइडिंग महोत्सव शुरू होगा। इसकी तैयारी को अंतिम रूप दिया। उड़खंली से दाड़िमखेत तक पैराग्लाइडर उड़ेंगे। विजेताओं को आकर्षक इनाम भी दिया जाएगा। नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग जम्मू के प्रिंसिपल हेम चंद्र सिंह ने बताया कि दर्जनों पायलट उड़खुली के मेजुलियां से उड़ान भरेंगे और जखेड़ा के दाड़िमखेत में उतरेंगे। पहले आने वाले तीस प्रतिभागियों के लिए मुफ्त रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था है। प्रतिभागी पायलट पचास घंटे का हवाई अनुभव ले पाएंगे। आकर्षक ईनाम में प्रथम विजेता को बीस हजार, द्वितीय को पंद्रह तथा तृतीय को दस हजार का पुरस्कार दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.