लखीमपुरखीरी, जून 24 -- तिकुनियां प्रीमियर लीग नाइट टूर्नामेंट में सोमवार रात दो मैच खेले गए। इनमें शिवम इलेवन और संतोष डीजे इलेवन विजयी रहे। पहले मैच में शिवम इलेवन ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 135 रन बनाए। इनमें समीर के पचास और मोहित राजपूत के 37 रन शामिल थे। थारू इलेवन के गेंदबाज सुनील तथा विजय ने दो-दो विकेट लिए। इसका जबाब देने आई थारू इलेवन के बल्लेबाज आलोक ने बारह रन बनाए। बाकी कोई खिलाड़ी दहाई का अंक नहीं छू सका। शिवम इलेवन के हैप्पी ने तीन और मोहित ने दो विकेट लिए। शिवम इलेवन ने सौ रनों से मैच जीत लिया। यह भी पढ़ें- सोमवार रात हुए मैचों में शिवम और संतोष इलेवन बने विजेता मोहित मैन आफ द मैच बने। संतोष डीजे इलेवन और वाहिद इलेवन के बीच हुए दूसरे मैच में संतोष ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी की और तीन विकेट खोकर 94 रन बनाए। इसमें शग...