बरेली, मई 5 -- शहर की चौपट बिजली व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार भोर में आयी आंधी के कारण लाइनों में गिरे पेड़ों व टहनियों को हटाने का काम मंगलवार को भी जारी रहा। इसके कारण उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। वहीं शहर में ट्रिपिंग, लोकल फॉल्ट व वोल्टेज अप-डाउन की समस्या के कारण लोगों को बिजली कटौती झेलनी पड़ी। जगतपुर उपकेंद्र के 11 केवी चकचुंगी फीडर पर फेस उड़ने के कारण बिजली कटौती दो घंटे के करीब हुई। कोहड़ापीर उपकेंद्र के गांधी नगर स्वागत बिहार में ट्रांसफार्मर के ऊपर आ रहे पेड़ को नगर निगम द्वारा छांटने का कार्य किया गया। यह भी पढ़ें- बारिश होते ही ट्रिपिंग, कई मोहल्लों की बत्ती गुल इस कारण स्वागत विहार में रखे 250 केवीए, 400 केवीए, शिवपुरी के 250 केवीए ट्रांसफार्मर की बिजली सप्लाई तीन घंटे के करीब बाधित रही। राम...