आगरा, जुलाई 3 -- फतेहाबाद क्षेत्र स्थित जय गिर्राज महाराज आईस एंड शीतगृह के संचालकों द्वारा वर्ष 2024 से सात किसानों का आलू बिक्री का भुगतान लंबित रखने के मामले में आलू भंडारण विवाद निस्तारण समिति ने सुनवाई की। समिति ने कोल्ड स्टोरेज संचालकों को सोमवार तक किसानों का पूरा भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी गई कि निर्धारित समय तक भुगतान नहीं होने पर जिलाधिकारी के माध्यम से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। समिति के सदस्य किसान नेता मोहन सिंह चाहर, जिला उद्यान अधिकारी मनोज कुमार, अजय शर्मा व नीलेश चतुर्वेदी ने मामले की सुनवाई की। शिकायत के अनुसार, कोल्ड स्टोरेज संचालक हरिओम तोमर और प्रवीण तोमर पर मढ़ी गांव के सात किसानों का लाखों रुपये का भुगतान बकाया है। यह भी पढ़ें- 1500 पैकेट आलू बेचने के आरोप में शीतगृह स्वामी तलब इनमें किसान सनी के ...