हाजीपुर, मार्च 2 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र होली की मस्ती लोगों पर छा चुकी है। होली मिलन का दौर लगातार जारी है। आज देर शाम होलिका दहन होगा। एसडीओ रोड क्लब घाट अवस्थित बाबा दुख हरण नाथ मंदिर हाजीपुर के पुजारी डॉ राजीव नयन झा ने पंचांग को देख कर बताया कि 02 मार्च, सोमवार को होलिका दहन रात्रि 5:10 बजे के बाद संपन्न किया जाएगा। मिथिला क्षेत्र में 03 मार्च , मंगलवार को खण्डग्रास चंद्रग्रहण सायं 5:50 बजे से 6:46 बजे तक रहेगा। शास्त्रों के अनुसार ग्रहण काल में कुछ कार्य निषिद्ध माने गए हैं, जिनमें शयन (सोना), भोजन करना, गोदोहन (दूध निकालना), हल चलाना तथा मल-मूत्र त्याग करना शामिल है। वहीं, ग्रहण काल में गंगास्नान अथवा सामान्य जल से स्नान, दान, जप एवं होम (हवन) करना अत्यंत शुभ माना गया है। जिससे ग्रहों की दृष्टि प्राणियों पर अनुकूल रहती है। अतः उक्त...