बलरामपुर, जनवरी 10 -- तुलसीपुर। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में सोमवार को पुरातन छात्र परिषद की ओर से स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनायी जाएगी। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार तिवारी ने बताया इस मौके पर एक संगोष्ठी स्वामी जी के सपनों का भारत का भी आयोजन किया गया। बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10:30 से 11 बजे तक संगोष्ठी तथा समापन दोपहर दो बजे होगा जिसमें पुरातन छात्र-छात्राएं उपस्थित रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...